ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास ही हमारा संकल्प:- रुचि तिवारी

आदित्य भारद्वाज
बरेली। ग्राम पंचायत शिवपुरी से प्रधान पद हेतु आपके सुख-दुःख में सहभागी उच्च शिक्षित, कर्मठ एवं युवा प्रत्याशी रुचि तिवारी पत्नी प्रतीक दीक्षित ने उनका सहयोग करने हेतु गाँव की जनता से विशेष अपील करते हुए कहा है कि हमारे लिए गाँव का विकास ही सर्वोपरि है, हमारे परिवार ने हमेशा सभी का ध्यान रखते हुए विकास को तरजीह दी है, इसलिए हमारा संकल्प है कि ग्राम पंचायत राजा की शिवपुरी में:-
1- ज़रूरतमंदों को कृषि हेतु एवं आवास हेतु हर सम्भव मदद कराना।
2- सुपात्रों को मनरेगा के अन्तर्गत 100 दिन कार्य दिलाना।
3- मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाईट लगवाना।
4- सत्पात्रों को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, आवास आदि का शत प्रतिशत लाभ दिलाना।
5- समय-समय पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन कराना।
6- ग्राम की सभी गलियों मुहल्लों में पक्की सड़क और खड़ंजा और पक्की नालियों का निर्माण कराना।
7- ग्राम को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने हेतु प्रत्येक चौराहे पर कूड़ेदान की व्यवस्था कराना।
8- गरीब मेधावी छात्रों के लिए पुस्तकालय की व्यवस्था करना एवं उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता कराना।
9- बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय दिलाने में सहायता करना।
10- विभिन्न खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं की प्रतिभा को निखारने हेतु समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना।
11- अपने ग्राम को एक आदर्श ग्राम के रूप में स्थापित करना।
इसलिए अपना वोट केवल विकास को दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना ऑपरेशन होम्योपैथी चिकित्सा से गुर्दे की पथरी का सफल ईलाज : डॉ.विनायक पाठक

शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ लाइंस विद्या मंदिर स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा