नारी नहीं नारायणी हैं ये दुर्गा सी शक्ति है इनमें
पं.आदित्य भारद्वाज
बरेली। विश्व हिंदू परिषद शाखा दुर्गा वाहिनी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दुर्गा सम्मान समारोह जिला संयोजिका डॉ.रुचि कपूर तथा विभाग संयोजक साधना सिंह तथा जिला सह संयोजिका मोनिका लूथरा व समस्त दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा विश्व हिंदू परिषद विभाग अध्यक्ष पवन अरोड़ा एवं विभाग संगठन मंत्री रमाशंकर एवं महानगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल एवं विभाग मीडिया प्रसार प्रमुख मनीष माथुर एवं कार्यक्रम के संचालक रोहित राकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन बहुत ही अच्छे से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीता अहिरवार उपनिदेशक महिला कल्याण विभाग अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ.ऋतु भूटानी कैंसर स्पेशलिस्ट ग्लेन कैंसर सेंटर, अमिता अग्रवाल फन सिटी ओनर, गीतिका बत्रा ओनर इन चैंपियंस आदि सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर तथा सभी महिलाओं उपस्थित एनजीओ एवं कुशाग्र बालिकाओं तथा प्रेमलता सिंह रोली को स्मृति चिन्ह एवं मेडल देकर सम्मानित उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया कुछ विशिष्ट सम्मानित व्यक्तित्व एवं एनजीओ जैसे पैड बैंक, छोटी सी आशा की पारुल मलिक, मार्शल आर्ट स्ट्रीम, मोनिका डांस एकेडमी, पावनी श्रीवास्तव आदि कुछ चुनिंदा नाम नीता अहिरवार साथ ही विभाग संगठन मंत्री एवं विभाग अध्यक्ष ने महिलाओं के आत्मनिर्भर एवं आत्मरक्षा के लिए जागरूकता का उद्घोष किया। डॉ रुचि कपूर ने कहा "बेटियां अब नहीं है अब अबला, आज दुर्गा सी शक्ति है इनमें
कार्यक्रम में पूजा कालरा, प्रियंका कपूर गीता शर्मा कमलजीत कौर आदि उपस्थित रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें