भगवान परशुराम ने अक्षय शक्ति से अन्याय, अधर्म और पापकर्मों का किया विनाश: संजीव

देव कन्याओं ने प्रस्तुत की भगवान परशुराम लघुनाटिका
रिपोर्ट:- सुमित शाक्य (बदायूं) 
उझानी। गायत्री परिवार शांतिकुंंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चल रहे प्रखर बाल संस्कारशाला के कैंप कार्यालय पर भगवान परशुराम जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। देवकन्याओं ने लोकनृत्य और लघुनाटिकाएं प्रस्तुत कीं।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने अक्षय शक्ति से अन्याय, अधर्म और पापकर्मों का विनाश किया। ऋषि-मुनियों और श्रेष्ठजनों की रक्षा, धर्म की स्थापना कर दृढ़ संकल्प को पूरा किया।
निर्मल गंगा जन अभियान के सुखपाल शर्मा ने मुख्य दीप प्रज्जवलित किया। आचार्य भवेश शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। देवकन्या भूमि शर्मा, नेहा शर्मा, दीप्ति, कल्पना, खुशबू और अद्भुत ने भगवान परशुराम की लघुनाटिका प्रस्तुत की। भगवान श्रीराम-माता सीता, भगवान श्रीकृष्ण-माता राधा के रूपों में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। लोकनृत्य शानदार प्रस्तुति दी। सर्वश्रेष्ठ बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सौम्या शर्मा, हेमंत, रीना, आरती, रामनिवास शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन मृत्युंजय शर्मा ने किया।
~adityanews1996@gmail.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना ऑपरेशन होम्योपैथी चिकित्सा से गुर्दे की पथरी का सफल ईलाज : डॉ.विनायक पाठक

शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ लाइंस विद्या मंदिर स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा