बरेली में पड़ोसी को बीच बचाव करना पड़ा भारी
आदित्य भारद्वाज
बरेली। अगर आप किसी पति पत्नी के झगड़े में बचाव के लिए टांग अड़ाते हैं तो थोड़ा रूकिए और सोचो कि टांग अड़ाना मतलब बीच बचाव करने का अंजाम क्या इतना खतरनाक भी हो सकता है कि बचाने वाले की हत्या ही हो जाए। कुछ ऐसा ही मामला बरेली से सामने आया है। जहां पति पत्नी की लड़ाई में बीच बचाब के लिए आये शख्स की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर के जाटवपुरा में रहने वाले नवीन का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी धीरे धीरे काफी बढ़ गई। इसी दौरान इंसानियत के नाते पड़ोस में रहने वाले अर्जुन ने पति पत्नी के विवाद की आवाज सुनी तो रहा नहीं गया। शोर की आवाज सुनकर चला आया बीच बचाव करने। सोचा कि उसकी कोशिश से लड़ाई शांत हो जाएगी। लेकिन उसकी इंसानियत उसकी मौत का कारण बन गई। अर्जुन के बीच बचाव की इस बात से नाराज नवीन ने अर्जुन के सिर पर मुक्का मार दिया। अर्जुन बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन फानन में अस्पताल लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान अर्जुन की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद से नवीन फरार बताया जा रहा है।
एसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जाटवपुरा में नवीन और उसकी पत्नी का किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। इसी दौरान लड़ाई की आवाज सुनकर पड़ोसी अर्जुन आ गया उसने दोनों को समझाने की कोशिश की। इस बात से नाराज नवीन ने अर्जुन के सिर पर घूंसा मार दिया। अर्जुन की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अर्जुन के भाई की तहरीर पर धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी नवीन की तलाश में जुट गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें