बिथरी चैनपुर विधानसभा में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

बरेली। जनपद की 123 बिथरी चैनपुर विधानसभा में जगह जगह समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया। 
कार्यकर्ताओं ने कहीं वृक्षारोपण तो कहीं हलवा चना का प्रसाद बांटकर जन्मदिन मनाया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख आदेश यादव गुड्डू ने भी अपने बल्लिया स्थित कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री का केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। 
साथ ही आदेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन का असली उपहार तो 2022 के चुनाव में प्रदेश की जनता उन्हें देगी क्योंकि जनता ने अब समाजवादी पार्टी को पुनः सत्ता में लाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का पूरा मन बना लिया है। 
जिला पंचायत सदस्य भुवनेश प्रधान ने पूर्व मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित कर कहा कि इस बार प्रदेश में नई हवा है, नई सपा है एवं युवाओं का साथ और बुजुर्गों का आशीर्वाद का नारा साकार होगा और समाजवादी पार्टी पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। 
इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामभाग सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष जुल्फिकार अली बिट्टू आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना ऑपरेशन होम्योपैथी चिकित्सा से गुर्दे की पथरी का सफल ईलाज : डॉ.विनायक पाठक

शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ लाइंस विद्या मंदिर स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा