मानव उत्थान सेवा समिति ने कुष्ठाश्रम व वृद्धाश्रम में बांटी खाद्य सामग्री

पं.आदित्य भारद्वाज
बरेली। उत्तराखंड सरकार में केबिनेट मंत्री समाजसेवी व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समति द्वारा कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए
स्वामी विवेकानन्द कुष्ठ आश्रम एवं वृद्ध जन आवास गृह वृद्धा आश्रम दोनों स्थानों में लगभग 50 जरूरमंद परिवारों को निशुल्क खाद्य सामग्री, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। 
इस पुनीत कार्य की कुष्ठाश्रम समिति ने खूब प्रशंसा की एवं धन्यवाद दिया। यह कार्य शाखा बरेली आश्रम के महात्मा सर्वश्ट्रानंद, महात्मा अंकिता बाई, महात्मा मर्यादा बाई और महात्मा आकृति बाई के दिशा निर्देशन में किया गया।
मानव सेवा दल के कार्यकर्ताओं में दिनेश मिश्रा, स्वतंत्र सिंह, लक्ष्मी वर्मा, देव सिंह राणा, गणेश, जगत नारायण, कैलाश, शशि,कलावती, मनीषा, राजदेव व यूथ इकाई में लवी सिंह, हिर्देश तोमर अन्य सदस्य आयुष, हेमंत, हिमाक्षि, गौरव, गौतम, संजय आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना ऑपरेशन होम्योपैथी चिकित्सा से गुर्दे की पथरी का सफल ईलाज : डॉ.विनायक पाठक

शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ लाइंस विद्या मंदिर स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा