बिथरी विधायक ने सी.एच.सी. बिथरी चैनपुर में किया हेल्थ ए.टी.एम. का उद्घाटन

जिलाधिकारी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में सी.एच.सी. में पूर्ण लाभ मिलेगा
आदित्य भारद्वाज, सूर्य टाइम्स न्यूज
बरेली। 123 बिथरी चैनपुर विधायक डॉ.राघवेंद्र शर्मा ने सी.एच.सी.बिथरी चैनपुर में हेल्थ ए.टी.एम. का फीता काटकर उद्घाटन किया। डॉ.राघवेंद्र शर्मा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि चिकित्सा और शिक्षा के लिए सरकार हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जिसे पैसों से नहीं खरीदा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह बरेली जनपद की सबसे अच्छी सी.एच.सी. है। 
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में सी.एच.सी. में पूर्ण लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह इस कड़ी में आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि सी.एच.सी. में डाक्टरों के द्वारा उपचार हेतु जनता की पूर्ण सेवा की जायेगी। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष में उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बहुत बड़े कदम उठाये हैं तथा उसमें सफलता भी हासिल की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की रोटरी क्लब ने यहा पर सी.एच.सी. बनाई है उसी प्रकार बरेली जनपद में अन्य जगह भी सी.एच.सी. बनाई जाये। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.बलवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना ऑपरेशन होम्योपैथी चिकित्सा से गुर्दे की पथरी का सफल ईलाज : डॉ.विनायक पाठक

शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ लाइंस विद्या मंदिर स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा