भारतीय जागृति मिशन का प्रथम स्थापना दिवस दतिया मध्य प्रदेश में हुआ संपन्न
भारतीय जागृति मिशन का प्रथम स्थापना दिवस मध्य प्रदेश इन्दरगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष राम गोपाल साहू के नेतृत्व में आयोजित हुआ जिसमें सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
संस्था के संस्थापक सुरेश गुप्ता ने सभी को भारतीय जागृति मिशन के विचारों को जन जन तक पहुँचाने में व अपने दायित्वों का पालन बड़े ही तत्परता से करने को सभी पदाधिकारी को आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम साहू ने कहा की सभी पदाधिकारी व सदस्य भारतीय जागृति मिशन भारत शोषित वंचितों की आवाज को जन जन तक पहुंचाएं और लोगों को संस्था के उद्देश के बारे में बताएं और कहा कि भारतीय जागृति मिशन का ये मध्य प्रदेश में आगाज हैं। जिस तरह से लोग जुड़ रहे हैं संगठन काफी आगे बढ़ रहा एक दिन पर देश में भारतीय जागृति मिशन का डंका जरूर बजेगा, बस सभी एकता बनाये रखें और संगठन को आगे ले जाने के लिए प्रयास करें।
कोषाध्यक्ष चिंताराम ने कहा कि सभी साथी जब तक जमीनी स्तर काम नहीं करेंग तब तक संस्था का उद्देश्य जन जन तक नहीं पहुंच पाएगा इस लिए सभी मिलकर असहाय, गरीबों की मदद करें उनकी हर पीड़ा को सुने और सुलझाने का प्रयास करें।
मंच संचालन करते हुए प्रमोद साहू ने संस्था से जुड़ने और विस्तार करने पर प्रकाश डालते हुए कहा की देश के किसी भी कोने में अगर किसी पीड़ित की समस्या हैं तो वो हमारे पदाधिकारी को सूचित करे उसकी समस्या का समाधान अवश्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में शामिल अन्य पदाधिकारियों में पद्म चंद्र एडवोकेट, बांके बिहारी, चंद्र भान सिंह दांगी, विक्रम दांगी, अखलेश दांगी, कालीचरण कुशवाहा भाजपा उपाध्यक्ष किस्मत लाल साहू, शुभम पाल, राज कुमार तेली, राम सिंगार साहू, मकसूद खान, तिलक राम साहू, रूपेश साहू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें