कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फल, मिष्ठान व बिस्कुट वितरित कर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन
बहराइच। जनपद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का 51वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर नगर उपाध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड और इमरजेंसी वार्ड में तिमारदारों को मिष्ठान्न, फल और बिस्कुट वितरित किये।
नगर उपाध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी सरल स्वभाव और मृदुभाषी व्यक्तित्व की महिला हैं। जो देशहित में किसानों, महिलाओं और बेरोगारों की आवाज बुलंद करती हैं देश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता उनमें आयरन लेडी इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। नगर महामंत्री अमरनाथ शुक्ल ने कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के हर कार्यकर्ता की आवाज़ हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुकुंद शुक्ल, हसन इस्तियाक, कृष्ण कांत मिश्र, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, प्रमोद सिंह सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें