संत रविदास की जयंती पर महिला कांग्रेस ने मानव चेतना जागृति गोष्ठी का आयोजन किया

सतीश चन्द्र त्रिपाठी, ब्यूरो चीफ (सूर्य टाइम्स न्यूज)
बहराइच। समरसता, समानता व सद्भाव के प्रतीक संत रविदास जयंती पर ब्लॉक महिला कांग्रेस विशेश्वरगंज के तत्वाधान में मानव चेतना जागृत गोष्ठी का आयोजन पुष्पा गौतम की अध्यक्षता में होलागाडा गांव में किया गया। गोष्ठी की शुरुआत संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी। गोष्ठी में हाथ से हाथ जोडो अभियान के प्रभारी विनय सिंह ने कहा कि संत रविदास ने अपना सम्पूर्ण जीवन सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और निर्बल वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रविदास की रचनाओं में शोषित मानवता में आत्म सम्मान व चेतना जागृत करने व श्रम की महत्ता स्थापित कर मानव जाति का मार्ग दिखाया गया है, जैसे- जन्म के कारने होत न कोउ नीच, जात जात में जात है, ज्यों केरन कै पात,
रविदास न मानुष जुड़ सके, जौ लो जात न जात!! 
सेवादल के के पूर्व अध्यक्ष इन्द्र कुमार यादव ने कहा कि संत रविदास का जीवन और शिक्षा सामाजिक भाईचारा, समानता और न्याय  का प्रेरणा श्रोत है। उनका सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध और समतामूलक समाज के निर्माण में अतुलनीय योगदान है। वरिष्ठ नेता मूलचन्द राव ने कहा कि संत रविदास ने कहा था कि नर कूं नीच कर डारि है, ओछे करम की नीच जन्म के कारने होत न कोउ नीच! तथा मन चंगा, कठौती में गंगा! जैसे उपदेश से रविदास जगजाहिर हैं! अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस पुष्पा गौतम ने कहा कि संत रविदास के बताए हुए रास्ते के अनुसार ही आज हम सबने नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया है, जिसमें उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपेक्षाकृत सहयोग की पुरजोर समर्थन करने की अपील की। संचालन श्याम पाठक ने किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेन्द्र शास्त्री, के के तिवारी, नंद कुमार रावत, उमेश तिवारी, नसीम इदरीसी, दुर्गेश सिंह, मोहम्मद इशारत खान, बृजेश पाठक, अवधराज पासवान, सुरेश गौतम आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना ऑपरेशन होम्योपैथी चिकित्सा से गुर्दे की पथरी का सफल ईलाज : डॉ.विनायक पाठक

शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ लाइंस विद्या मंदिर स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा