बरेली मुरादाबाद सीट से पुनः एमएलसी चुने गए जयपाल सिंह "व्यस्त"

आदित्य भारद्वाज, सूर्य टाइम्स न्यूज
बरेली। बरेली - मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव में बीजेपी की 8वीं बार जीत, भाजपा के जयपाल सिंह ने सपा के शिवप्रताप यादव को 51,257 वोटों से हराया, वर्ष 1986 से ही इस सीट पर भाजपा का कब्जा है।
बरेली - मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव के शुक्रवार तड़के नतीजे आये। भाजपा के जयपाल सिंह व्यस्त तीसरी बार लगातर एमएलसी बने। रात में भाजपा और सपा के समर्थकों की संख्या भी कम रही। इस सीट पर भाजपा की 8 वीं जीत है। 1986 से यहां भाजपा चुनाव जीत रही है।
बरेली कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। इस दौरान भाजपा समर्थक उन्हें काफिले के साथ बरेली से लेकर रवाना हुए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना ऑपरेशन होम्योपैथी चिकित्सा से गुर्दे की पथरी का सफल ईलाज : डॉ.विनायक पाठक

शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ लाइंस विद्या मंदिर स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा