मिहींपुरवा के मंदिरों में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

"ऊं नमः शिवाय के जयकारों से गुंज उठा परिसर"

सतीश चन्द्र त्रिपाठी, सूर्य टाइम्स न्यूज
मिहींपुरवा(बहराइच)- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मिहींपुरवा के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड पडा।आस्था और श्रद्धा का ऐसा सैलाब कि सुबह चार बजे से ही मंदिर ये भक्तो की भीड पहुने लगी मंदिर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने लाइन लगाकर महादेव को जल अर्पित किया देवो के देव महादेव को भोलेनाथ ऐसे नही कहा जाता है भोलेनाथ जिस पर अपनी कृपा करते हैं वह हर परेशानी और बंधनों से मुक्त हो जाता है बस इसके लिए भोलेनाथ की सच्चे मन और निस्वार्थ भाव से भक्ति जरूर करनी होती है। इसी भक्ति भाव मे बंधे भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने शनिवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिरों में जाकर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना कर मनौतियों मांगी। मंदिरों मे हर हर महादेव ऊं नमः शिवाय के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय और शिवमय हो गया। कस्बे के रामजानकी मंदिर में लगी हजारों भक्तों की भीड़ इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बनी। भोलेनाथ की भक्ति से बढकर कुछ दूसरा नहीं है।रामजानकी मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों द्वारा जलाभिषेक करने का सिलसिला शुरू हो गया सुबह होने तक मंदिर मे लंबी लाइन लग गयी जलाभिषेक का सिलसिला चलता ही रहा और भक्तों ने हर हर महादेव के उद्धघोष के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर के बाहर पूजन सामग्री की दुकान भी लगी थी भगवान भोलेनाथ की उपासना मे बेर, बिल्वपत्र भांग, धतुरा आदि का अलग ही महत्व है इन सबके बिना भोलेनाथ की पूजा अधूरी मानी जाती है और भक्तों ने अपनी श्रद्धानुसार पूजन सामग्री खरीदकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना ऑपरेशन होम्योपैथी चिकित्सा से गुर्दे की पथरी का सफल ईलाज : डॉ.विनायक पाठक

शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ लाइंस विद्या मंदिर स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा