नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहराइच। पयागपुर पुलिस ने नाबालिग को किडनैप कर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों ने एक सप्ताह पूर्व एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
ज्ञात हो कि थाना पयागपुर क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत के निवासी का लगभग पन्द्रह दिन पहले अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पयागपुर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। कप्तान बहराइच के निर्देश के क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार और थाना पयागपुर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने उपनिरीक्षक हरीश सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र बहादुर सिंह और अर्जुन कुमार के साथ एक टीम गठित कर पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुटेहना निवासी धनंजय पुत्र मोहन लाल और देवानंद पुत्र प्रेम नारायण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पयागपुर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म, अपहरण और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें