राजधानी में यमुना किनारे चलाया गया स्वच्छता अभियान
दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित यमुना नदी के घाट पर एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा के सोशल वर्क डिपार्टमेंट ने चेंज मेकर्स फाउंडेशन के द्वारा प्रशांत चौहान के दिशा निर्देशन में युवाओं ने स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने की दिशा में सफाई अभियान चलाया।
इस अभियान में स्टूडेंटस, टीचर्स और वालंटियर्स ने बड़ी संख्या में भाग लेकर यमुना घाट से कचरा, गंदगी, प्लास्टिक और कूड़े इत्यादि को हटाकर यमुना नदी को मूल स्वरूप में वापस लाने तथा घाटों को साफ करने का संकल्प लिया।
साथ ही विश्व जल दिवस के अंतर्गत चेंज मेकर्स फाउंडेशन नामक सामाजिक संस्था ने सभी को नदियों को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान नदी के घाटों की सफाई पर जोर देते हुए कहा गया कि हमारे छोटे छोटे प्रयासों से पूरे देश में नदियों का जल साफ हो सकता है जिससे ना केवल कई गंभीर बीमारियों से बचाव होगा बल्कि नदियां भी प्रदुषित होने से बचेंगी इसलिए सफाई अभियान निरंतर चलता रहना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें