माता पिता के साथ खेत में गई बालिका पर तेदुएं ने किया हमला
बहराइच- जनपद बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भंडारी पुरवा निवासी पराग यादव का खेत जंगल से सटा हुआ है और पराग यादव अपनी पत्नी और बिटिया रेनू यादव उम्र सात वर्ष के साथ खेत में लगि सरसों की फसल काट रहा था। पराग यादव अपनी पत्नी और बिटिया रेनू यादव के साथ अभी फसल काट हि रहा था कि तभी जंगल से निकल कर आये तेंदुए ने बिटिया रेनू यादव पर हमला कर दिया पराग यादव और उसके पत्नी ने हल्ला मचाते हुए हांका लगाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तेंदुआ रेनू यादव को छोडकर जंगल कि ओर भाग गया। तेंदुआ द्वारा बालिका को गले से पकड़कर दबोचा गया था रेनू यादव को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया रेनू यादव की हालत गंभीर होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गयाा। तेंदुए के हमले कि सूचना मिलते हि वन रक्षक रामानंद मिश्रा भंडारि पुरवा गांव पहुंच कर घटना स्थल की जांच कर तेंदुए के हमले कि पुष्टि की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें