तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर, पांच पुलिसकर्मी घायल

सुमित शर्मा (वरिष्ठ संवाददाता)
बरेली। तेज रफ्तार ट्रक ने कैदियों को छोड़कर आ रहे पुलिस वाहन में टक्कर मार दी, जिससे वाहन डिवाइडर से टकरा गया। वाहन में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हल्की चोट आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया। उधर, आरोपी ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।
जिला पीलीभीत पुलिस लाइन में तैनात सिपाही प्रमोद गौतम (40) ने बताया कि कल पीलीभीत जेल से उमेश और नदीम (मुलजिम) को गुड़गांव कोर्ट छोड़कर वापस पीलीभीत वापस आ रहे थे। रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने मीरगंज फ्लाईओवर पर ओवरटेक किया। वाहन को चालक प्रवीण चला रहा थे। उन्होंने बचाने की बहुत कोशिश की। लेकिन गाड़ी डिवाइडर से जा टकरा गई। वाहन में बैठे दारोगा अतर सिंह (50), हेड कांस्टेबल शादाब, सिपाही प्रमोद गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। सचिन और प्रवीण को हल्की चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से 5 घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। मीरगंज फ्लाईओवर पर घटना के बाद जाम लग गया।  पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद जाम खुलवाया। ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से जांच-पड़ताल में जुटी है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना ऑपरेशन होम्योपैथी चिकित्सा से गुर्दे की पथरी का सफल ईलाज : डॉ.विनायक पाठक

शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ लाइंस विद्या मंदिर स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा