जबसे भाजपा आई है कमर तोड़ मंहगाई लाई है :- विनय सिंह

सतीश चन्द्र त्रिपाठी, सूर्य टाइम्स न्यूज
विशेश्वरगंज (बहराइच)- बड़े हुए गैस सिलेंडर की कीमतों तथा अन्य जनोपयोगी वस्तुओं में हो रही बेतहाशा मूल्यवृद्धि /मंहगाई को लेकर केन्द्र व प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेता विनय सिंह के नेतृत्व में सेवादल प्रशिक्षण स्थल मनेरा, रानीपुर तिलक मेें हुंकार सभा  का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि बहुत हो चुकी मंहगाई की मार, नहीं चाहिए ऐसी सरकार उन्होंने आगामी 12 मार्च को सेवादल के तत्वावधान मेें दाण्डी मार्च दिवस पर पदयात्रा निकाल कर जनजागृति करने का ऐलान किया। कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि जब से भाजपा आई है, कमरतोड़ मंहगाई है। उन्होंने कहा कि मंहगाई का एकमात्र इलाज सत्ता परिवर्तन करके देश व समाज में पुनः कांग्रेस शासन को वापस लाना है। जिसके लिए हम सभी को युद्धस्तर पर प्रयास करना है। उन्होंने छात्रों की परीक्षा समाप्त होने के पश्चात मंहगाई की शवयात्रा निकाले जाने की घोषणा की।
 इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने मंहगा राशन, मंहगा तेल, हर मोर्चे पर हो गई भाजपा फेल तथा खाइगे शक्कर, पी गये तेल, यह देखो मोदी का खेल आदि सरकार विरोधी नारों से आवाज बुलंद की। 
उक्त अवसर पर उमेश तिवारी, दुर्गेश सिंह, नसीम इदरीशी, लाल जी गिरि, साहब राम, पुष्पा गौतम, सतीश सिंह, केसरी पासवान, रज्जब अली, छेदी सिंह, संजय सिंह, सत्तार पहलवान सहित कई लोग शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना ऑपरेशन होम्योपैथी चिकित्सा से गुर्दे की पथरी का सफल ईलाज : डॉ.विनायक पाठक

शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ लाइंस विद्या मंदिर स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा