अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
बरेली। दवा लेने जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना देवरनिया के गांव बकेनिया स्वाले नगर निवासी बुद्धसेन कश्यप (45) बीमार चल रहे थे। उनको मोटरसाइकिल से छेदा लाल (40) निवासी कुंडरा कोठी दवा दिलाने ले जा रहे थे। शाम को वापस आते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बुद्धसेन की घटनास्थल पर मौत हो गई। छेदा लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को बहेड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छेदालाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें