एक महिला सहित दो किसानो पर तेंदुए ने किया हमला

         "एक की हालत गंभीर ग्रामीणो मे फैली दहशत"
सतीश चन्द्र त्रिपाठी, सूर्य टाइम्स न्यूज
मिहींपुरवा(बहराइच)- कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के जंगल से सटे आबादी वाले गांवों मे तेंदुए कि घटनाये लगातार बढ़ती ही जा रही हैं, आबादी की ओर तेंदुए के दस्तक देने से लोगों मे दहशत का माहौल फैल गया है। निशानगाढा रेंज के अन्तर्गत थाना सुजौली क्षेत्र के राणा फार्म के मटेहि गांव में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक थारु महिला राजकुमारी उम्र 53 वर्ष पत्नी मंगली अपने खेत में तैयार गेहूं की फसलों की पक्षियों से रखवाली कर रही थी तभी जंगल से निकलकर आये हुए तेंदुए ने राजकुमारी पर हमला कर दिया अपने को तेंदुए से बचाने के लिए महिला अपना हाथ तेंदुए के आगे कर दिया तेंदुआ महिला कि अंगुली चबा गया और महिला ने किसी तरह संघर्ष करके तेंदुए से अपनी जान बचाने मे कामयाब हुई महिला पर हमला करने के बाद तेंदुआ वहीं पास के खेत में छिप गया और कुछ देर बाद खेत से वापस अपने घर जा रहे युवक विजय प्रताप चौहान उम्र 43 वर्ष पुत्र राजवंशी चौहान पर हमला कर दिया इतने मे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सभी लोगों के हांका लगाने पर तेंदुआ आजमगढ़ पुरवा कारिकोट पहुंच गया और खेत कि रखवाली कर रहे किसान दलविंदर सिंह उम्र 53 वर्ष पुत्र कंधारा सिंह पर हमला कर दिया किसान तेंदुए से संघर्ष करता रहा पांच मिनट तक चले संघर्ष मे तेंदुआ हार मान कर और किसान को छोड़कर भाग निकला।  इस हमले मे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया किसान के गले, कंधे और सीने पर गहरा जख्म हो गया है। तेंदुए के लगातार तीन हमलों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सभी ग्रामीण लाठी, डंडे से हांका लगाने में जुट गये घायल ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखते हुए ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा रेफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा मे उनका इलाज चल रहा है। रेंजर निशानगाढा महेंद्र मौर्या ने तीनों ग्रामीणो को पांच हजार रुपये की सहायता प्रदान की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना ऑपरेशन होम्योपैथी चिकित्सा से गुर्दे की पथरी का सफल ईलाज : डॉ.विनायक पाठक

शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ लाइंस विद्या मंदिर स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा