परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान की रैली

सतीश चन्द्र त्रिपाठी, सूर्य टाइम्स न्यूज
बहराइच। ब्लॉक संसाधन केंद्र तजवापुर में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र तजवापुर से किया गया। खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा के द्वारा सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखा कर ब्लॉक संसाधन केंद्र से रैली निकल कर के बडनापुर बाजार होते हुए ब्लॉक तक निकाली गई। इस रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़नापुर,उच्च प्राथमिक विद्यालय गनियापुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, तथा प्राथमिक विद्यालय बड़नापुर के बच्चे सम्मिलित हुए। पूरे जोश के साथ बच्चे स्कूल चलो अभियान के नारे लगाते दिखे। इस रैली में जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक, मंत्री विजय कुमार उपाध्याय, जयसुख लाल मिश्र, जूनियर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद सिराजुद्दीन न्यूटन, मंत्री अनुराग मिश्र,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक संयोजक आशीष कुमार शुक्ल,सुरेश कुमार यादव, मृत्युंजय कुमार शुक्ला ,नफीस अहमद, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र पाल आजाद, महेश आर्य, चन्द्र शेखर नागवंशी,संध्या पाठक, तृप्ति श्रीवास्तव एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। रैली की समाप्ति पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई,खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह द्वारा सभी बच्चों को आगे पढ़ने और आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना ऑपरेशन होम्योपैथी चिकित्सा से गुर्दे की पथरी का सफल ईलाज : डॉ.विनायक पाठक

शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ लाइंस विद्या मंदिर स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा