गौरैया संरक्षण के लिए कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया सम्मानित
गोंडा। जनपद के नंदिनी नगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय नवाबगंज में आयोजित किसान संगोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के साथ ही प्राकृतिक खेती को प्रेरित करने के लिए किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विशेष निमंत्रण पर हमारे द्वारा गौरैया बचाओ अभियान प्रदर्शनी लगाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी का अवलोकन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह नेता जी ,विशिष्ट अतिथि पद्मश्री सेठ पाल सिंह सहारनपुर , पद्मश्री कंवल सिंह चौहान सोनीपत हरियाणा। पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह वाराणसी। पूर्व पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र सिंह वाराणसी ,विधायक प्रतीक भूषण, करनैलगंज विधायक अजय सिंह , पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने अवलोकन कर सराहना की।कार्यक्रम में पांच सौ लोगों को जागरूकता पंपलेट देकर गौरैया बचाओ अभियान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कैसरगंज सासंद बृजभूषण शरण सिंह नेता जी ने किसानों की हितैषी कही जाने वाली चिड़िया गौरैया के संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र मेडल तथा पांच सौ रूपये नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। सांसद जी द्वारा मिले इस सम्मान से और भी बेहतर कार्य करने की ऊर्जा मिली है। गौरैया किसानों की हितैषी चिड़िया है इसे बचाने के लिए सभी लोग सहयोग करें । इस प्रदर्शनी में विशेष सहयोग रहा कृषि विज्ञान केंद्र प्रथम बहराइच के अध्यक्ष एंव वरिष्ठ वैज्ञानिक आदरणीय डॉ.बीपी शाही , वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, वैज्ञानिक डॉ अरुण राजभर, विजय जायसवाल। जो कदम से कदम मिलाकर साथ में रहे। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद आभार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें