भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की मनाई जयंती
सतीश चन्द्र त्रिपाठी ब्यूरो बहराइच
मिहिपुरवा(बहराइच)- भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती गांव से लेकर शहर तक धूमधाम से मनाई गई । तहसील मिहीपुरवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत झाला के मजरा पृथ्वीपुरवा में बाबा साहब की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सामूहिक रूप से आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही भाजपा नेत्री शांति रावत, व जर्नलिस्ट अनिल कुशवाहा ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कुमार कौलिक, संगम लाल गौतम, रामजियावन बहेलिया ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डॉक्टर संतोष कुमार रावत, अयोध्या प्रसाद रमाकांत दिलीप गौतम रामसमुझ गौतम तिलकराम रावत मनीराम रावत दिनेश जायसवाल प्रीति बहेलिया रामअचल यादव सतीश चंद्र कुशवाहा जगदीश सिंह मास्टर,सुशील मौर्य, भारत मौर्य,सरोज देवी, निर्मला देवी, सुग्गी देवी,राजन,शिवा, तन्ना मौर्य कूननू गौतम,परमेश विश्वकर्मा, मिथिलेश रावत, ज्ञानवती देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें