किसान चौपाल के दौरान किया गया निरीक्षण और पौधारोपण

"आदित्य भारद्वाज, सूर्य टाइम्स न्यूज"
बदायूं। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देशन एवं शासन की मंशा के अनुरूप मुख्य अभियन्ता ओ.पी.पाठक व अधीक्षण अभियन्ता बरेली नागेन्द्र कुमार गौतम द्वारा रसूलपुर पम्प नहर पर संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें साफ सफाई पर प्रशंसा व्यक्त करने के साथ ही और सुधार करने के निर्देश भी दिए गए।
तत्पश्चात विकासखंड म्याऊं की ग्राम पंचायत गूरा बरेला में किसान चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अभियन्ता ओ.पी.पाठक द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही शासन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधीक्षण अभियन्ता नागेन्द्र कुमार गौतम द्वारा भी विभागीय जानकारी किसान भाइयों को उपलब्ध करायी गयी।
दोनों उच्चाधिकारियों के द्वारा रसूलपुर पम्प नहर एवं नलकूप संख्या 87 के.जी. पर चीकू, आम एवं आंवले के पौधों से वृक्षारोपण किया गया। ओ.पी.पाठक ने किसानों से भी 22 जुलाई को एक-एक पौधा लगाने की अपील की।
कार्यक्रम में अधिशासी अभियन्ता नलकूप खंड प्रथम बदायूं सूर्य प्रकाश, सहायक अभियन्ता भूपाल सिंह, अवर अभियन्ता रामऔतार गंगवार, कमल कुमार का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गूरा बरेला साधना मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता पी.पी.सिंह, पंकज सिसोदिया, सहायक अभियन्ता विशाल राज, जितेंद्र पाल सिंह, गगन कौशिक, प्रभात कुमार व किरन पाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना ऑपरेशन होम्योपैथी चिकित्सा से गुर्दे की पथरी का सफल ईलाज : डॉ.विनायक पाठक

शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ लाइंस विद्या मंदिर स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा