हाई कोर्ट के आदेश पर बल्लिया प्रधान के अधिकार हुए बहाल

सूर्य प्रकाश शर्मा, सूर्य टाइम्स न्यूज़
बरेली। जनपद के विकास आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत बल्लिया के प्रधान विनोद कुमार गुप्ता पर कुछ समय पूर्व अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे जिसकी जांच जिला पंचायत राज अधिकारी और उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किए जा रही थी और बीते 22 जुलाई 2023 से ग्राम प्रधान के सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए थे। 
उक्त आदेश के विरुद्ध ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता उच्च न्यायालय की शरण में गए और सर्वाधिक सीज करने के आदेश को चुनौती दी जिसके बाद 22 अगस्त 2023 को हाई कोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता के समस्त वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों को तत्काल प्रभाव से बहाल किया गया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना ऑपरेशन होम्योपैथी चिकित्सा से गुर्दे की पथरी का सफल ईलाज : डॉ.विनायक पाठक

शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ लाइंस विद्या मंदिर स्कूल ने मनाया शिक्षक दिवस

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा